यूपी में बनेगा विश्वस्तरीय ट्राइबल म्यूजियम, जमीन पहले ही की गई चिह्नित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tour My India
यूपी में विश्वस्तरीय ट्राइबल म्यूजियम बनेगा। इसके लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव संग विशेष कार्ययोजना बनाई गई। म्यूजियम में आदिवासियों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और उनके उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें भी होंगी। हाल ही में लखनऊ में ट्राइबल म्यूजियम बनाने के लिए मोहान रोड पर जमीन चिह्नित की गई। अन्य प्रदेशों में बनाए गए ट्राइबल म्यूजियम का यूपी की टीम अध्ययन करेगी।
