कोरोना संक्रमण से चिंतित राहुल गांधी ने चुनावी कार्यक्रम किए रद्द, अन्य दलों से भी की ये अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बढ़ती कोरोना संक्रमण से चिंतित राहुल गांधी ने चुनाव कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से भी चुनावी कार्यक्रम रद्द करने की अपील की है। बकौल राहुल, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बंगाल में सभी चुनावी सभाएं रद्द कर रहा हूं। बाकी लोगों से भी जनसभाएं नहीं करने की गुजारिश करता हूं। हालांकि पिछले दिनों अमित शाह ने बीजेपी का चुनावी अभियान जारी रखने का ऐलान किया था।
