कोरोना की उत्पत्ति को लेकर राजनीतिक और दोषारोपण न करें- शी जिनपिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन के वुहान की लैब को कोरोना महामारी का केंद्र मानते हुए पूरी दुनिया कोरोना की उत्पत्ति की जांच चाहती है। इसके लिए पहले हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक दल लैब का दौरा कर चुका है। जिसे लैब में कुछ खास नहीं मिला। दरअसल, महामारी का पहला मामला 2019 के अंत में चीन के वुहान में सामने आया था। इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि कोरोना की उत्पत्ति को लेकर राजनीतिक और दोषारोपण न करें।
