यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
राहुल गांधी, शरद पवार और अखिलेश यादव की मौजूदगी में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आज यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले विपक्ष की मीटिंग में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और शरद पवार पहुंचे। वहीं, 17 विपक्षी दलों के साथ ही यशवंत सिन्हा को तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने भी समर्थन देने की बात कही।
