यशवंत सिन्हा ने आडवाणी से आशीर्वाद तो पीएम मोदी और राजनाथ से मांगा समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को फोन करके उनसे समर्थन मांगा। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री रहे 84 वर्षीय सिन्हा ने लंबे समय तक बीजेपी में रहने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उनके बेटे जयंत सिन्हा ने कहा कि वे राष्ट्रपति चुनाव में पिता की बजाय बीजेपी प्रत्याशी को चुनेंगे।
