येदियुरप्पा ने सीएम पद से हटाए जाने की संभावना पर कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से हटाने की संभावना पर कहा कि आज शाम आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद वह उचित निर्णय लेंगे। दूसरी तरफ कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल से ये पूछे जाने पर कि क्या वह भी सीएम पद के लिए सबसे आगे हैं, उन्होंने कहा कि मैं इतना बड़ा आदमी नहीं हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं पूरी क्षमता से काम करूंगा।
