योगी ने मुलायम, अखिलेश व मायावती को दिया शपथ-ग्रहण समारोह का न्यौता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व मायावती से फोन पर बात कर उन्हें शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राजधानी के इकाना स्टेडियम में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत दिग्गज उद्योगपति और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। आज शाम चार बजे योगी दोबारा यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे।
