अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, औपचारिक घोषणा होना बाकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दो दिन चली मैराथन बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा होना बाकी है। अमित शाह, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व की बैठक दो दिन से दिल्ली में चल रही है।
