आज हरिद्वार में भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण करेंगे योगी आदित्यनाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जहां आज वो अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण करेंगे। यूपी सीएम की सुरक्षा के लिए 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और पीएसी की दो कंपनियां तैनात हैं। समारोह में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई संत मौजूद रहेंगे।
