25 मार्च को यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को एक बार फिर यूपी के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें कई मंत्री भी शपथ लेंगे। समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम शामिल होंगे। ये योगी सरकार का लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।
