योगी आदित्यनाथ ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर में हैं। जहां उन्होंने दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मिहिर भोज के वंशज होने का दावा करने वाले राजपूतों और गुर्जरों में गतिरोध की भी खबरें सामने आईं। मूर्ति के नीचे लगी पट्टिका पर गुर्जर शब्द किसी ने मिटा दिया था। इस बात के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसे तुरंत ही दोबारा लिखवाया गया।
