उत्तर प्रदेश में CBI जैसी जांच एजेंसी चाहते हैं योगी आदित्यनाथ, दिए कानून बनाने के आदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश सरकार नया कानून लाने पर विचार कर रही है, जिससे राज्य की आपराधिक जांच यूनिट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जैसी शक्तियां मिल जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्रालय को दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम का मसौदा तैयार करने को कहा है। बता दें कि CBI दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत ही काम करती है।