आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे योगी आदित्यनाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आज शाम 4 बजे लोक भवन में होने वाली विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद योगी शाम को ही राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ-ग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में होगा।
