आज शाम चार बजे योगी आदित्यनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
आज शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। वहीं, उनके साथ करीब 45 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। योगी के सत्ता संभालते ही यूपी में बीते 37 वर्षों में पहला मौका होगा जब किसी एक दल की सरकार दोबारा सत्ता संभांलेगी।
