गोरखपुर में पीएम मोदी, आज खाद कारखाना, एम्स व आरएमआरसी का करेंगे लोकार्पण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी 10 हजार करोड़ की लागत वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट में खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रिजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर शामिल है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ने ही खाद कारखाना और एम्स की नींव रखी थी। अब वे इसे जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम करीब सवा दो घंटे तक यहां रहेंगे।
