यूपी में किसी भी अपात्र के राशन कार्ड सरेंडर करने पर नहीं होगी वसूली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में राशन कार्ड के सरेंडर और रिकवरी को लेकर चल रही खबरों पर योगी सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें योगी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर-रिकवरी की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ। यूपी के खाद्य आयुक्त सौरव बाबू ने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है, जो समय आने पर की जाती है।
