योगी बोले- मील का पत्थर साबित होगा पैकेज; कांग्रेस का बयान- पीएम ने देश को किया निराश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योगी बोले, 'पीएम द्वारा देश को दिया गया राहत पैकेज मील का पत्थर साबित होगा।' यूपी वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पैकेज का स्वागत किया। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले, 'प्रवासी मजदूरों के संकट का समाधान करने में प्रधानमंत्री की विफलता ने देश को निराश किया।' हालांकि राजस्थान कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत ने आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए कहा, 'पैकेज का इंतजार था। कभी नहीं से देर भली।'
