नाम लिए बगैर योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। कुशीनगर में सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए योगी ने नाम लिए बगैर कांग्रेस को आतंकवाद की जननी और समाजवादी पार्टी को बिच्छू करार दिया। योगी ने सपा के साथ बसपा को घेरा और कहा कि इनकी सरकारों ने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित न करते लोगों को अंधेरे में रखा।
