आज गोरखपुर आएंगे योगी, 143 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। जहां वो महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में 143 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 68 करोड़ की सड़कें, पुलिया एवं जल निकासी संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। सीएम योगी भीटी रावत में सब-सेंटर समेत 75 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
