वोटिंग के दिन मतदाताओं से बोले योगी- गलती की तो राज्य बनेगा कश्मीर, केरल और बंगाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से स्पष्ट कहा कि अगर वे "गलती करते हैं तो राज्य कश्मीर, केरल और बंगाल बन जाएगा।" मतदान के दिन अपने निजी ट्विटर से साझा किए लगभग छह मिनट के लंबे वीडियो में भाजपा के नेता ने कहा कि दंगाइयों को रोका है, वे बेताब हो रहे हैं" और "आतंकवादी बार-बार धमकी दे रहे हैं।"
