राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोली मारने का आदेश मांगने वाला युवक गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के मुख्यमंत्री की हत्या का आदेश जारी करने की मांग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम महर्षि गौतम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गौतम ने फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट लिखते हुए राष्ट्रपति से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चौराहे पर गोली मारने की अनुमति मांगी थी। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और तुरंत गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया।