नेपाल में चीनी अतिक्रमण के खिलाफ युवाओं ने किया प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nepali Times
नेपाल-चीन सीमा पर चीनी अतिक्रमण के खिलाफ युवाओं ने काठमांडू में प्रदर्शन किया। महंत ठाकुर की अगुआई वाली नेपाल की डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े एक युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ एसोसिएशन के करीब 200 सदस्यों ने ध्वोज मान मोक्तान के नेतृत्व में बीचोंबीच मैतीघर मंडाला में विरोध जताया और पोस्टर लहराए। युवाओं ने सरकार से मांग की है कि लीमी लापचा से हिल्सा तक चीनी अतिक्रमण के अध्ययन हेतू बनी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक हो।
