x

'देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी': जी-20 बैठक में पीएम मोदी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: YouTube

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हाल ही में कोलकाता में जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त पॉलिसी है। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रभाव गरीबों पर पड़ता है। इसलिए भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जिम्मेदारी है। हमने आर्थिक भगौड़ों के खिलाफ कानून बनाया। हमारी लड़ाई अब भी जारी है।