वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं चल पाया पीवी सिंधु का जादू
Shortpedia
Content Team
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु को जापानी खिलाडी नोज़ोमी ओकुहारा ने 21-19, 20-22, 22-20 से हरा दिया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 1 घंटा 50 मिनट तक चला। पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर दिलाने वाली पहली महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाडी बन गई है। इससे पहले भी सिंधु ने 2013 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। 2016 में सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।