x

आईसीसी के टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है विराट

Shortpedia

Content Team

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली के नहीं खेलने का असर उनके आईसीसी के रैंकिंग पर पड़ा है. भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों का ताजा रैंकिंग जारी किया है, जिसमे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए है जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच पहले और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस दूसरे स्थान पर है. हालाँकि विराट आईसीसी के वनडे रैंकिंग में टॉप पर है.