साउथ अफ्रीका के जेपी ड्युमिनी ने एक ओवर में बनाये 37 रन
Shortpedia
Content Team
दक्षिण अफ्रीका में हो रहे मोमेनटम वनडे कप के दौरान साउथ अफ्रीका ने जेपी ड्युमिनी ने एक ही ओवर में 37 रन बनाकर नया रिकार्ड खड़ा कर दिया है. मैच के 36वें ओवर में लेग स्पिनर एडी ली द्वारा फेके गए ओवर में डुमिनी ने 4 गेंदों पर चौका और पांचवी गेंद पर दो रन तथा एक नो बॉल पर कवर्स में चौंका लगाया. ओवर की अंतिम गेंद पर भी ड्युमिनी ने शॉट खेला. 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डुमिनी की टीम ने दो विकेट पर 208 रन बना लिए थे.