अश्विन ने पास किया 'यो-यो' फिटनेस टेस्ट
Shortpedia
Content Team
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में इंडियन टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे अश्विन ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में 'यो-यो' फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. इसके बाद अश्विन 14 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ ग्रुप-सी के रणजी मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे. इससे पहले अश्विन ने कहा था कि 'मैं मानकों को मानने वाला इंसान हूं'. और अगर मौजूदा नेतृत्व के लिए टीम की कोई योजना है तो मैं उसका सम्मान करता हूँ