100 साल के हुए पूर्व क्रिकेटर वसंत रायजी; सचिन ने शेयर किया वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी ने आज अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज 100 साल के हुए। उन्होंने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने 277 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था। बता दें इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे, जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बांबे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेला था।
