ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने शनिवार को 100 साल पूरे किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के 100 साल पूरे होने पर फुटबॉलरों, क्लब के सदस्यों और निश्चित रूप से प्रशंसकों को शुभकामनाएं। ये भारतीय खेल और पश्चिम बंगाल की फुटबॉल परंपराओं तथा खेल-प्रेम संस्कृति का प्रतीक है।' एक अगस्त 1920 से चल रहे ईस्ट बंगाल क्लब से पहले कप्तान बाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज गोल खिलाड़ी जुड़े रहे।
