आज से ऑनलाइन मैराथन 'रेस द कॉमरेड्स लीजेंड्स' में भाग लेंगे 128 भारतीय प्रतिभागी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीकी कॉमरेड्स मैराथन एसोसिएशन कोरोना काल में एक ऑनलाइन मैराथन रेस द कॉमरेड्स लीजेंड्स आयोजित कर रहा है। जिसमें 128 भारतीय प्रतिभागी भाग लेंगे। रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक मैराथन चलेगी। 1921 से सालाना ये मैराथन आयोजित हो रही है। इस बार ऑनलाइन मैराथन के लिए 86 देशों से 40,000 लोगों ने आवेदन दिया; जो वास्तविक आयोजन के लिए मिलने वाले आवेदनों से कहीं अधिक है।
