आईपीएल का 14वां सीजन: नीलामी के लिए 292 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, 164 भारतीय तो 128 विदेशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में आयोजित होगा। नीलामी के लिए 292 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस नीलामी के लिए 164 भारतीय, 128 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें से 3 खिलाड़ी एसोसिएट देश अफगानिस्तान, नेपाल और यूएई के हैं। 8 फ्रेंचाइजी को मिलाकर 61 स्लॉट हैं, जबकि उनके पर्स में कुल 196.6 करोड़ रुपए हैं।
