6 साल पहले आज के ही दिन 'क्रिकेट के भगवान' ने क्रिकेट को कहा था अलविदा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
6 साल पहले आज के ही दिन क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. साल 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन ने 16 नवंबर को ही आखिरी टेस्ट खेला था, जिसमें 118 गेंदों पर 74 रन बनाए थे और फैंस ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी थी. इसके साथ ही आज के दिन उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा भी हुई थी.
