कागज पर 17-18, लेकिन असल में 27-28 है पाकिस्तानी गेंदबाजों की उम्र- मोहम्मद आसिफ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर अक्सर अपनी उम्र छिपाने का आरोप लगता रहा है और अब उनके ही पूर्व खिलाड़ी वर्तमान खिलाड़ियों पर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने कामरान अकमल के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। आसिफ ने कहा है कि भले ही पाकिस्तानी गेंदबाजों की उम्र कागज पर 17-18 साल है, लेकिन वास्तव में वे 27-28 साल के हैं।