1948 ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता जैक्स ड्यूपोंट का निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
1948 लंदन ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता फ्रांस के साइक्लिस्ट जैक्स ड्यूपोंट का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। ड्यूपोंट ने 20 साल की उम्र में लंदन ओलंपिक्स 1000 मीटर टाइम ट्रायल में स्वर्ण और रोड रेस(टीम स्पर्धा) में कांस्य पदक भी जीता था। उनका जन्म 19 जून 1928 को लेजात सुर लेजे नामक गाँव में हुआ था और इसी गाँव में उनका निधन भी हुआ है।