21 वर्षीय ताईक्वांडो खिलाड़ी ने 14 फीट ऊंचाई पर लगाई किक, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दक्षिण कोरिया के एक ताइक्वांडो छात्र वोनजिन किम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह हवा में उछलकर करीब 14 फीट की ऊंचाई पर टारगेट को किक लगाते नजर आ रहे हैं। इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बकौल किम, मैं बचपन से ही ऐसी किक लगाता आ रहा हूं। इसलिए मुझे याद नहीं कि मैंने ये किक कब सीखी थी?
