27 साल का सूखा खत्म, ग्रीको रोमन में सुनील कुमार ने जीता गोल्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। सुनील ने 87 किलोग्राम भार-वर्ग के फाइनल में किर्गिस्तान के अजात सालिदिनोव को 5-0 से हराया। सुनील कुमार की बदौलत एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 27 साल में अब अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है। सुनील 2019 में भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन वहां हारकर उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
