x

27 साल बाद ये रिकार्ड विराट कोहली ने किया अपने नाम

Shortpedia

Content Team

इन दिनों विराट कोहली हर रोज एक नया रिकार्ड अपने नाम कर रहे है. मंगलवार को जारी की गई ICC वनडे रैंकिंग में विराट ने एबी डिविलियर्स को पीछे करते हुए पहले नम्बर पर अपना कब्जा जमा लिया है. वनडे में 900 से ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले विराट पहले भारतीय बल्लेबाज है. क्रिकेट जगत में यह कारनामा 27 साल बाद दोहराया गया है. इससे पहले यह रेटिंग ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स ने 1991 में हासिल की थी. ओवरऑल रेटिंग में विराट विश्व में सातवें नम्बर पर है.