आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 53 देशों के 297 शूटर्स लेंगे भाग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में शुक्रवार से आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप शुरू होगा। इसमें 53 देशों के 297 शूटर्स भाग लेंगे। अमेरिका, कोरिया, यूएई और पाकिस्तान समेत कई देशों के शूटर दिल्ली पहुंचे। हालांकि जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और कुवैत के शूटर शामिल नहीं होंगे। वहीं चीन ने कहा कि कोरोना के कारण वह अपने शूटर्स को भारत नहीं भेज सकता। पाकिस्तान के एक शूटर उस्मान चंद स्कीट इवेंट में भाग लेंगे।
