वो 3 भारतीय कप्तान जिनका है वनडे में सौ फीसदी मैच जीतने का रिकॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम में कई खिलाड़ी अस्थायी रूप से कप्तान बनते देखे गए हैं। कुछ भारतीय खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में कप्तानी के दौरान एक भी मैच नहीं हारे। दरअसल, भारतीय क्रिकेट में कुछ वनडे कप्तान ऐसे हुए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रखा है। भारतीय टीम के ऐसे तीन खिलाड़ी जिन्होंने कोई वनडे नहीं हारा है। इनमें अनिल कुंबले, अजिंक्य रहाणे और गौतम गंभीर शामिल हैं।