वर्ल्ड कप 2015 के बाद 3 बार आया सुसाइड का विचार, परिवार वाले रखते थे मुझपर नजर : शमी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोहम्मद शमी ने खुलासा किया कि वो तीन बार आत्महत्या करने का विचार मन में ला चुके हैं। रोहित शर्मा संग बातचीत के दौरान शमी बोले, साल 2015 विश्व कप के बाद चोटिल होने के चलते वो डिप्रेशन में चले गए थे। तब उन्हें चोट से उबरने में 18 महीने का समय लगा। ये 18 महीने बहुत तनावपूर्ण थे। शमी ने उन दिनों को जीवन के सबसे दर्दभरे दिन बताया।
