जर्मनी की 31 वर्षीय जूलिया जॉर्जेस ने टेनिस को कहा अलविदा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जर्मनी की स्टार टेनिस खिलाड़ी 31 वर्षीय जूलिया जोर्जेस ने टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया है। उनको हालिया मैच फ्रेंच ओपन में जर्मनी की लॉरा सिगमंड के खिलाफ दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। जूलिया 2018 में सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैकिंग पर पहुंची थी। जूलिया ने टेनिस के खेल को संबोधित एक पत्र में लिखा, 'वह 15 साल के पेशेवर करियर के बाद ‘अलविदा कहने के लिए तैयार’ हैं'।