खेल बजट में प्रोत्साहन राशि में 37% तो SAI के बजट में 19% की कटौती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वित्त मंत्री ने खेल बजट में पिछले साल के मुकाबले 50 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की। लेकिन खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में 37%, तो SAI के बजट में 19% की कटौती हुई। पिछले वित्त-वर्ष में खिलाड़ियों को इंसेंटिव देने के लिए 111 करोड़ का बजट था, जो अब घटाकर 70 करोड़ हुआ। SAI का पिछला बजट 615 करोड़ रुपये था, लेकिन इस बार ये आंकड़ा 500 करोड़ है।
