पी. कश्यप और एचएस प्रणॉय समेत 4 पुरुष बैडमिंटन प्लेयर संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणॉय और गुरुसाई दत्त समेत 4 पुरुष बैडमिंटन प्लेयर कोरोना संक्रमित हुए। डबल्स स्पेशलिस्ट प्रणव जेरी चोपड़ा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सभी खिलाड़ी असिम्प्टोमेटिक थे। सभी फिलहाल सेल्फ आइसोलेट हैं। वहीं, सायना नेहवाल की रिपोर्ट निगेटिव आई। गुरु साई की पत्नी अमूल्या गुलापल्ली की रिपोर्ट निगेटिव आई। सावधानी के तौर पर गोपीचंद एकेडमी के सभी ट्रेनी का टेस्ट कराया गया तब ये संक्रमित निकले।
