ब्राजील में प्लेन क्रैश में 4 फुटबॉलर्स की मौत, सभी थे कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को ब्राजील में एक लोकल फुटबॉल मैच से पहले विमान दुर्घटना में चार खिलाड़ी (लुकास प्रैक्सिडेस, गुइलहेम नोए, रानूल और मार्कस मोलिनारी) के साथ-साथ ब्राजील के फुटबॉल क्लब पालमास के प्रेसिडेंट लुकास मीरा की मौत हुई। दरअसल, ब्राजील के उत्तरी शहर पलमास के पास उनका विमान टोकेनटेंस एयरफील्ड पर टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। कोरोना संक्रमित होने के चलते वो टीम से अलग प्लेन में थे।
