वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल देखने के लिए आ सकेंगे 4,000 दर्शक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इस समय इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप के अंतर्गत बीते बुधवार को हैम्पशायर और लीसेस्टरशायर के बीच मैच की शुरुआत हुई, जिसमें लम्बे समय के बाद मैदान में दर्शक वापस लौटे हैं। साउथहैम्पटन में खेले जा रहे इस मैच में 1,500 दर्शकों के आने की छूट मिली है। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि 18 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी दर्शक आ सकेंगे।