2010 के बाद खेले गए 41 ग्रैंड स्लैम, अकेली सेरेना का 12 पर कब्जा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2010 के बाद से अब तक 41 ग्रैंड स्लैम खेले गए, जिनमें 20 अलग-अलग खिलाड़ी चैम्पियन बने। इनमें 12 टाइटल अकेले सेरेना विलियम्स ने जीते हैं। उनके अलावा, फ्रांसिस्का शियावोन, किम क्लिस्टर्स, ली ना, पेत्रा क्वितोवा, समांथा स्टोसर, विक्टोरिया अजारेंका, मारिया शारापोवा, मरियन बार्ताेली, फ्लाविया पेनेटा, एंजलिक कर्बर, गरबाइन मुगुरजा, जेलेना ऑस्तापेंको, स्लोएन स्टीफंस, कैरोलिन वोज्नियाकी, सिमोना हालेप, नाओमी ओसाका, एश्ले बार्टी, बियांका आंद्रेस्कू और सोफिया केनिन चैम्पियन बनी हैं।
