कोरोना की वजह से 541 फुटबॉल मैच हुए स्थगित, उठाना पड़ सकता है करोड़ों का नुकसान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के चलते दुनियाभर में कई खेल समारोहों को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही टॉप-5 यूरोपियन फुटबॉल लीग के साथ-साथ यूएफा चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के 541 गेम्स भी अप्रैल तक के लिए टल चुके हैं। वहीं नीदरलैंड की अकाउंटिंग फर्म केपीएमजी ने अनुमान लगाया है कि यूरोपियन फुटबॉल को कोरोना की वजह से करीब 32 हजार 617 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
