भारत के खाते में 5 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज; भावना 13 सदस्यीय टीम में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित 2020 एशियन यूथ एवम् जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांच सिल्वर और छह ब्रॉन्च मेडल जीते। दूसरी ओर भावना जाट को टोक्यो ओलिंपिक्स के तहत 15 मार्च को होने वाली एशियन 20 किलोमीटर पैदल चाल के लिए भारत की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। शनिवार को नैशनल चैंपियनशिप में नैशनल रिकॉर्ड के साथ भावना टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलीफाई हुईं थीं।
