अभ्यास के लिए लौटे प्रीमियर लीग क्लब में निकले 6 कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बाद हाल ही में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब के अभ्यास सत्र के लिए लौटने पर कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें छह मामले पॉजिटिव आए हैं। प्रीमियर लीग ने कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि 748 खिलाड़ियों और क्लब स्टाफ का परीक्षण किया गया है। संक्रमित पाए गए 6 लोग तीन अलग-अलग क्लबों से हैं। सभी छह खिलाड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
