पहले टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड के 6 खिलाड़ी पहुंचे चेन्नई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ़ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगा। इस दौरे पर इंग्लैंड भारत के खिलाफ़ 4 टेस्ट, 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और 3 वनडे मैचों की सीरीज़ खेलेगा। टेस्ट सीरीज़ पहले 2 मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद 2 मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में होंगे। अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर चेन्नई पहुंचे। बाकी टीम आज चेन्नई पहुंचेगी। बेन स्टोक्स, ज्योफ़्रा आर्चर और मोईन अली भी चेन्नई पहुंचे।
